पंजीकृत सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन क्रमांक E/24956/Ahmedabad अहमदाबाद, गुजरात ॥ रामो विग्रहवान् धर्मः ॥

दान एवं सहयोग

॥ सेवा परमो धर्मः ॥ — आपका प्रत्येक सहयोग सेवा कार्यों में लगता है

प्रभु श्री राम
परहित सरिस धरम नहिं भाई।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई॥

दूसरों के हित के समान कोई धर्म नहीं है, और दूसरों को पीड़ा देने के समान कोई नीचता नहीं। आपका प्रत्येक सहयोग इसी धर्म का पालन है।

श्रीरामचरितमानस · उत्तरकांड
॥ पंजीकृत सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्ट ॥

आपका सहयोग, प्रभु की सेवा

केसरीनंदन मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट एक पंजीकृत सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्ट है (रजि. क्रमांक E/24956/Ahmedabad)। आपके द्वारा दी गई सहयोग राशि सुंदरकांड पाठ, राम कथा, महाप्रसाद एवं सामाजिक सेवा कार्यों में उपयोग की जाती है। सभी दान सीधे ट्रस्ट के बैंक खाते में ही स्वीकार किए जाते हैं।

कृपया ध्यान दें — दान केवल ऊपर दिए गए ट्रस्ट के बैंक खाते अथवा UPI आईडी पर ही करें। ट्रस्ट किसी भी व्यक्तिगत खाते में राशि नहीं मंगवाता। दान करने के उपरांत रसीद हेतु कृपया भुगतान का विवरण kesarinandanmandaltrust@gmail.com पर भेजें अथवा 7874659422 पर संपर्क करें।
॥ आपका दान कहाँ लगता है ॥

सेवा के कार्य

🪔

पाठ एवं आयोजन

सुंदरकांड पाठ, राम कथा, अखंड रामायण एवं सत्संग के आयोजन की व्यवस्था।

🍲

महाप्रसाद एवं अन्नदान

आयोजनों में महाप्रसाद तथा जरूरतमंदों के लिए अन्नदान की सेवा।

🤝

सामाजिक सेवा

जरूरतमंद परिवारों को सहयोग एवं समय-समय पर सेवा कार्यों का संचालन।